फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत चल रहे डीसीडीसी किडनी केयर में मरीजों की फ्री डायलिसिस होगी। अब किसी भी श्रेणी का मरीज केंद्र में फ्री डायलिसिस करवा सकेगा लेकिन उसे योजना का लाभ तभी मिलेगा, जब उसके पास परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) होगा। मरीज हरियाणा का निवासी होना भी जरूरी है। नागरिक अस्पताल के केंद्र में पहले कुछ श्रेणी के मरीजों को ही फ्री डायलिसिस का लाभ मिल रहा था लेकिन अब सभी के लिए सुविधा कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग डायलिसिस केंद्र को भुगतान करेगा।