फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जब्त किया सामान

Naveen Updated Fri, 06 Mar 2026 01:38 PM IST

नगर परिषद की ओर से शहर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। करीब छह माह बाद चले इस अभियान के दौरान परिषद की टीम ने मुख्य बाजारों और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया तथा सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया। इस दौरान सचिव गोबिंद, सीएसआई सतपाल सैनी, एसआईमहेश कुमार मौजूद रहे। नगर परिषद के कर्मचारियों ने बाजार क्षेत्र में पहुंचकर दुकानों के बाहर रखे बोर्ड, रेहड़ी, टेबल और अन्य सामान को हटवाया। टीम ने कई स्थानों से सामान जब्त कर नगर परिषद के वाहन में रख लिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, जिससे मौके पर बहसबाजी की स्थिति बन गई। दुकानदारों का कहना था कि उन्हें पहले से पर्याप्त सूचना नहीं दी गई, जबकि नगर परिषद कर्मचारियों का कहना था कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद लोग अतिक्रमण कर रहे थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों के बाहर सड़क या फुटपाथ पर सामान न रखें। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आगे भी समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे। यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें