फतेहाबाद में श्री श्याम प्रचार समिति के द्वारा चिल्ली वाली धर्मशाला में शनिवार दोपहर को अन्नकूट प्रसाद का वितरण शुरू किया गया है। जिसमें बाजरे की खिचड़ी, हलवा पूरी सब्जी आदि का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में बांटा जा रहा है। प्रसाद ग्रहण करने के लिए धर्मशाला में काफी संख्या में भक्त मौजूद है। श्री श्याम समिति के प्रधान सतीश गोयल ने बताया कि करीब 50 वर्षों से दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर अन्नकुट के प्रसाद का वितरण किया जाता है। जिसके लिए सैकड़ो भक्त मौजूद रहते हैं।