फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को सदबुद्धि हवन करने पहुंचे बाबा श्याम वेलफेयर सोसायटी के प्रधान एवं स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर विजय सहारण एवं अन्य लोगों को शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने रोक लिया। थाना प्रभारी ने नगर परिषद कार्यालय में हवन करने से मना कर दिया। उन्होंने लोगों से खूब बहस की। थाना प्रभारी ने कहा कि नगर परिषद कार्यालय की बजाय कहीं और हवन करें। इस पर लोगों ने कहा कि गड़बड़ नगर परिषद कार्यालय में हैं, इसलिए हवन यहीं पर किया जाएगा। मगर थाना प्रभारी व उनकी टीम ने उन्हें कार्यालय में हवन नहीं करने दिया। इस कारण लोगों ने कार्यालय के बाहर आंबेडकर पार्क में हवन किया।