खंड के गांव नडेल में एक किसान की जमीन नीलाम होने के आदेश को लेकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। नीलामी करवाने के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार का किसानों ने घेराव किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। भाकियू ने सुबह 10 बजे शुरू किया। किसानों ने किसी भी तरह की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान नेता निर्भय रतिया ने बताया कि नडेल के एक किसान द्वारा जाखल मंडी के एक आढ़ती से कुछ पैसे उधार लिए गए थे। जिसकी रकम मात्र 7 लाख थी, जोकि अब बढ़कर 27 लाख रुपये हो चुके है। उन्होंने बताया कि जिसे लेकर कोर्ट उसकी पूरी जमीन को नीलाम करने के आदेश दिए है। जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है, जोकि सीधे तौर पर अन्याय है। भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रहां द्वारा अब इसे लेकर गांव नडेल में धरना प्रदर्शन किया गया है। किसान नेता ने बताया कि हम इस मसले को पंचायत में बैठकर सुलझाना चाहते है। जिसे लेकर हम तैयार भी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को नीलामी करने के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई नीलामी नहीं दी गई है, ओर न ही कोई व्यक्ति ने बुधवार को नीलामी लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में फिर से कोई कार्रवाई की जाती है तो ऐसे ही विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा की किसान के जो पैसे का लेनदेन है उसे बैठकर भी हल निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि 27 लाख के बदले 4 करोड़ की जायदाद को नीलाम नहीं होने देंगे। संबंधित किसाने के पुत्र बलौर सिंह ने बताया कि उनके पिता द्वारा जाखल के एक आढ़ती से कर्ज लिया गया था। उनके पिता की दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इस मामले को लेकर उन्हें इस बारे कुछ भी नहीं पता था परंतु फिर भी उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।