फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में बुजुर्गों की पेंशन काटे जाने के विरोध में किसानो का प्रदर्शन

पगड़ी सम्भल जट्टा किसान संगठन के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन के बाद नारेबाजी की है। इस दौरान सीएम के नाम एसडीएम को लिखित ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि यदि जल्द समस्या का जल नहीं हुआ तो आगामी 23 फरवरी से कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेता मंजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में अनेक बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है जिससे बुजुर्गो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसके चलते उनके संगठन द्वारा प्रदेश भर में सीएम के नाम ज्ञापन दिए जा रहे है यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे जोरदार प्रदर्शन करेंगे जिसके तहत कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय धरना। दिया जाएगा। सरकार द्वारा फैमिली आईडी में ज्यादा इनकम दिखाकर पेंशन काटी जा रही है जो बेहद निन्दनीय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें