फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में जेएनवी, खारा खेड़ी में कक्षा छठी में दाखिले के लिए शुरू हुई प्रवेश परीक्षा

फतेहाबाद में जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी में वर्ष 2025-26 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की 11 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई और प्रिंसिपल अनूप सिंह ने निरीक्षण किया। जिले में परीक्षा को लेकर कुल 3172 पंजीकृत अभ्यर्थी है। जिला में खंड भट्टू कलां में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टू कलां व राजकीय कन्या उच्च विद्यालय भट्टू कलां, खंड भूना में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना व विश्वास नव शारदा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना, खंड फतेहाबाद में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद व सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल फतेहाबाद, खंड जाखल में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल मंडी, खंड रतिया में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया व मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल रतिया तथा खंड टोहाना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना व केएम सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें