फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना के लघु सचिवालय की ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया, दो नोटिस के बाद कार्रवाई

टोहाना लघु सचिवालय परिसर की ग्रीन बेल्ट से अवैध रूप से बने चैम्बर को प्रशासन ने बुल्डोजर से हटा दिए गए। एसडीएम आकाश शर्मा ने बताया कि 7 दिन पहले और कल फिर से कॉमन नोटिस जारी किया गया था। ज्यादातर लोगों ने अपना सामान खुद हटा लिया। बाकी सामान प्रशासन ने हटवाया। कार्रवाई में किसी का नुकसान नहीं किया गया। एसडीएम ने कहा कि ये चैम्बर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर थे, जहां पेड़ लगाए जाएंगे। यहां कोई पक्का निर्माण या पार्टीशन नहीं था, लोग समूह में बैठे थे इसलिए गिनती नहीं हो सकी। ग्रीन बेल्ट पूरी तरह क्लीन कर दी गई है। चैंबर में काम करने वाले लोगों द्वारा रोजगार को लेकर चिंता पर एसडीएम ने कहा कि पहले ही सभी को बुलाकर मीटिंग की जा चुकी है। सामने खाली पड़ी जगह में दोबारा अलॉटमेंट होगी। कई लोग यहां से जा चुके हैं, उनके चैम्बर खाली थे। कुछ जगहों पर एक-एक व्यक्ति बैठा था। पूरे प्रोसेस के साथ सबको सामने वाली जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को यहां से पूरी तरह नहीं हटाया जाएगा। प्रशासन का मकसद सिर्फ ग्रीन बेल्ट खाली कर पर्यावरण बचाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें