फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: दो घंटे की हड़ताल पर डॉक्टर, मरीज परेशान, नहीं काटी गई ओपीडी पर्ची

नागरिक अस्पताल में वीरवार को सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक डॉक्टर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की अपील पर दो घंटे की हड़ताल पर रहे। इसके चलते नागरिक अस्पताल में डेंटल विभाग को छोड़कर अन्य ओपीडी सेवाएं बंद रही। अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक ओपीडी पर्ची भी नहीं काटी गई। ओपीडी बंद रहने से उपचार के लिए आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। पर्ची न काटने को लेकर भी मरीज कर्मचारियों से उलझते दिखे। कर्मचारियों ने कहा कि 11 बजे के बाद ही ओपीडी पर्ची काटी जाएगी। अस्पताल में चर्म रोग, मनोरोग, ईएनटी, सर्जन, हड्डी रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रही। अस्पताल में रोजाना 1000 से 1200 मरीजों की ओपीडी होती है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ.भरत सहारण, डॉ.जेपी ने कहा कि एसएमओ की सीधी भर्ती को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर है। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एसएमओ की सीधी भर्ती करने जा रही है। ये बिल्कुल गलत है और बाकी पदोन्नति पाने वाले डॉक्टरों के साथ भविष्य से खिलवाड़ है। अगर एसएमओ की सीधी भर्ती हुई तो मेडिकल ऑफिसर को प्रमोशन नहीं मिल पाएगी। जो पहले ही सालों से एसएमओ की पदोन्नति के इंतजार में हैं। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ने एक बार पहले भी एसएमओ की सीधी भर्ती करना चाहती थी। तब सभी ने रोष जताया, तो उस पर रोक लग गई। अब सरकार ने दोबारा से नोटिफिकेशन आया है। इसलिए सभी डॉक्टरों में रोष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें