फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में देश बचाओ मोर्चे का मोटरसाइकिल मार्च, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में देश बचाओ मोर्चे ने बुधवार को टोहाना में मोटरसाइकिल मार्च निकालकर रोष जताया। मार्च के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। देश बचाओ मोर्चे और पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता मनदीप नाथवान ने कहा कि 21 तारीख को दिल्ली में होने वाले बड़े कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज पूरे देश में जागृति अभियान के तहत मोटरसाइकिल मार्च निकाले जा रहे हैं। इसी कड़ी में टोहाना में भी मार्च किया गया। नाथवान ने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में केंद्र सरकार ट्रेड डील करने जा रही है। यदि यह डील इसी महीने के अंत तक फाइनल हो गई तो देश की खेती चौपट हो जाएगी। इससे किसान और मजदूर को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत ट्रेड डील को रद्द करे। उन्होंने आगे बताया कि किसान मोर्चे की बैठक में 17 जुलाई को प्रधानमंत्री के दौरे के विरोध में गांव स्तर पर पुतला दहन करने का फैसला लिया गया है। नाथवान ने कहा कि जब तक सरकार किसान विरोधी नीतियां वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें