संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। सीएम फ्लाइंग के आदेश पर शहर में अवैध पानी कनेक्शनों के खिलाफ दूसरे दिन भी अभियान जारी रहा। विभाग की टीम ने कई सर्विस स्टेशनों को नोटिस जारी कर अवैध कनेक्शन काटे। अधिकारी अमित ने बताया कि यह कार्रवाई कल से शुरू हुई है और पूरे शहर में कॉलोनीवार चलाई जा रही है। टीम ने बताया कि सर्विस स्टेशनों पर अवैध कनेक्शन के कारण आगे पानी नहीं पहुंच पाता। इसी के चलते इन्हें टारगेट किया जा रहा है। घरों में भी जहां अवैध कनेक्शन मिले, उन्हें नोटिस देकर जल्द वैध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा कनेक्शन काट दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि मसाला फैक्ट्री क्षेत्र में पहले भी अभियान चला था। पानी की बर्बादी रोकने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कई घरों से पानी न पहुंचने की शिकायत मिली थी। लोगों से अपील है कि पानी का सदुपयोग करें, दुरुपयोग न करें। नल पर टेप जरूर लगाएं। चेतावनी दी गई कि दोबारा अवैध कनेक्शन मिलने पर विभाग को सूचित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टोहाना वासियों से अपील है कि पानी व्यर्थ न बहाएं और कनेक्शन वैध करवाएं।