फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पार्षदों के धरने ने लिया राजनीतिक रूप, कांग्रेस नेता ने दी सलाह सरकारी कार्यक्रमों का बायकॉट करें

फतेहाबाद शहर में विकास कार्य न होने से खफा पार्षदों का धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को पार्षदों के धरने ने राजनीतिक रूप ले लिया। कांग्रेस और इनेलो नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इसके अलावा पार्षदों के धरने पर सामाजिक संगठन भी पहुंचे। इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला और कांग्रेस के नेता प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा धरने पर पहुंचे और संबोधित किया। पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा ने कहा कि पार्षद सरकारी कार्यक्रमों का बायकॉट करें। आप आगे बढेंगे तो जनता साथ देगी। पार्षदों को उदाहरण देते हुए कहा कि दुल्हा बने, बाराती अपने आप साथ चल पडेंगे। सुनैना चौटाला ने कहा कि अधिकारियों को सत्ता में बैठे नेताओं की शह है। इस कारण वह चुने हुए जनप्रतिनिधियों का कोई सम्मान नहीं कर रहे हैं। सरकार चाहे तो एक मिनट में अधिकारी पार्षदों का काम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें