फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: रेलवे के ओवर ब्रिज को ऊंचा करने को लेकर एक बार फिर पहुंचा रेलवे प्रशासन, लोगों ने जताया विरोध

जिला फ़तेहाबाद मुख्यालय को जोड़ने वाला जाखल कुला भुना मार्ग को एक बार फिर से सोमवार को बंद करने के लिए रेलवे प्रशासन सुबह ही जेसीबी मशीनों के साथ वहां पहुंच गया। बता दे कि रेलवे की ओर से इस ओवरब्रिज को ऊंचा किया जाना है रेलवे का कहना है कि इस रूट से रेलवे डबल ट्रेक की मालगाड़ियां निकालेगा, जिससे इस पुल को ऊंचा किया जाना है। ऐसे में सोमवार को इस कार्रवाई को लेकर जैसे ही शहरवासियों को इसकी भनक लगी तो आसपास के गांव सहित शहरवासी वहां पर एकत्रित होना शुरू हो गए। जानकारी अनुसार बता दे कि अगर इस मार्ग को बंद किया जाता है तो जिला मुख्यालय से एक संपर्क कट जाएगा। जिससे बसों में यात्रा करने वाले व बड़े वाहनों को इसकी बड़ी दिक्कत आएगी। यही एक रेलवे ओवरब्रिज है जो जाखल शहर को जिला मुख्यालय के साथ साथ हरियाणा और पंजाब को आपस में जोड़ता है तथा यहां से सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन वाहन आवागमन करते हैं। माल गाड़ियों के डबल ट्रैक को लेकर रेलवे ने उठाया कदम रेलवे की माने तो उनका कहना है कि लुधियाना रूट पर चलने वाली माल गाड़ियों के ट्रेक के ऊपर ट्रेक रखकर आगे जाएंगे जिसके लिए इस पुल को ऊंचा उठाने का काम किया जाना है। ऐसे में रेलवे द्वारा इस कार्य को लेकर शनिवार को इसका काम शुरू करना चाहा था कि इसका विरोध शुरू हो गया। हालांकि धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो ने आने जाने के लिए अस्थायी रास्ते की ही मांग की है। वही इस मामले में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विजय शर्मा ने बताया कि रुट को डायवर्ट करने की अनुमति जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। छोटे वाहनों के लिए गांवों के बीच से रास्ता है तथा बड़े वाहनों के लिए मुनक से टोहाना होते कुलां के रास्ते फ़तेहाबाद जाना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें