फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचे कांग्रेस विधायक परमवीर, बोले- मांगें जायज, विधानसभा में उठाऊंगा आवाज

Naveen Updated Sun, 23 Aug 2026 10:43 AM IST

नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने समर्थन दिया है। विधायक परमवीर धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द इनकी सभी मांगें मानकर इन्हें पक्का करना बहुत जरूरी है। विधायक ने मंच से कहा कि 11 हजार के करीब कर्मचारी लंबे समय से विभाग में लगे हुए हैं। शहरों और गांवों में कई-कई सालों से ये कर्मचारी सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं, इसलिए इनका पक्का होने का पूरा हक है। परमवीर ने कहा कि उनकी बाकी मांगें भी बिल्कुल जायज हैं। जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी, वह पूरी तरह से कर्मचारियों के साथ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को वह जोर-शोर से विधानसभा के अंदर उठाएंगे। इतना ही नहीं, वह अपनी पार्टी के अन्य साथी विधायकों से भी कहेंगे कि जिसको भी सदन में बोलने का मौका मिले, वह इस मांग को प्रमुखता से उठाए। धरने में बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मचारी शामिल हैं। विधायक के समर्थन देने के बाद कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनका आभार जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें