सरकार ने नगर परिषद फतेहाबाद में तीन पार्षद मनोनीत किए है। जिसमें जगदीश नायक, भारती सचदेवा और सीताराम सोनी शामिल है। वीरवार को इनके सम्मान में नगर परिषद कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर परिषद के चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई। कार्यक्रम में पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल, ज्योति मेहता, अनिल गर्ग, मोहन लाल नारंग, राजकुमार अरोड़ा पार्षद प्रतिनिधि सौरभ मेहता, योगी हंसराज, विनोद अरोड़ा, सुलतान सिंह नायक, कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश वधवा, एमई नरेंद्र पंवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि शहर का विकास करवाना मुख्य लक्ष्य है। सभी पार्षदों को साथ लेकर शहर का विकास करवाया जा रहा है। चेयरमैन खिंची ने कार्यकारी अभियंता से शहर के विकास कार्यो को लेकर चर्चा की। खिंची ने कहा कि सभी वार्डो में विकास कार्य को लेकर एस्टीमेट बनाकर काम शुरू करवाए जाएं। शहर के सुंदरीकरण को लेकर जो भी प्रोजेक्ट पाइप लाइन में उन्हें जल्द सिरे चढाया जाए।