सपडा मोहल्ला स्थित ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसे पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान पूर्व मंत्री बबली ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में हमें अपना योगदान देना चाहिए ताकि एक स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सके।ब्रह्माकुमारी बहन वंदना ने बताया कि शिवरात्रि पर्व को लेकर आज शहर के मुख्य रास्तों से शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि शनिवार को सांय के समय एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें शिव बाबा का संदेश दिया जाएगा। इस यात्रा में एसएस स्कूल के बच्चो ने भाग लिया वही माताओं और बहनों ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया।