फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में अग्रवाल सभा की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन

शहर के हिसार रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर युवा अग्रवाल सभा के पूर्व सदस्य गुलशन गोयल की याद में उनके परिजनों द्वारा रक्तदान। शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली पहुंचे और गुलशन के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बबली ने रक्तदान करने वालो का होंसला बढ़ाया और प्रशस्ति पत्र व पौधे वितरित किए। बबली ने कहा कि गुलशन गोयल की याद में उनके परिजनों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया है जो सराहनीय कार्य हैं। बबली ने कहा कि रक्तदान करने वालो को पौधे वितरित किए जा रहे है जिससे पर्यावरण भी हरा भरा होगा। बबली ने इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को बधाई दी और कहा कि उनका अनुभव पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेगा। वे नितिन नबीन को टोहाना क्षेत्र की जनता व प्रदेशवासियों की तरफ से बधाई देंगें। इस दौरान बबली ने टोहाना को जिला बनाने की मांग का समर्थन करते हुए टोहाना के विधायक व अन्य नेताओं पर कटाक्ष भी किया। बबली ने कहा कि टोहाना जिला तो बहुत पहले बन जाना चाहिए था। बबली ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ बयानबाजी करते है, मीडिया में बयानबाजी करने से जिले नहीं बनते इसके लिए नींव रखनी होती हैं। बबली ने कहा कि वे टोहाना के लोगों की इस मांग को सीएम नायब सैनी सरकार तक पंहुचने का काम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें