फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद लघु सचिवालय द्वितीय खंड में लगी प्रदर्शनी का भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने किया उद्घाटन

जिला प्रशासन तथा सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आपातकाल की विभीषिका को जनमानस के समक्ष लाने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बुधवार को संविधान हत्या दिवस के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लघु सचिवालय द्वितीय खंड में स्थित ई-दिशा केंद्र में एक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उप निदेशक, सूचना एवं जन संपर्क विभाग अमित पंवार ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष ने प्रदर्शनी का गहन अवलोकन किया, जिसमें आपातकाल के दौरान घटित घटनाओं, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हनन, प्रेस सेंसरशिप, नेताओं की गिरफ्तारी, नागरिक अधिकारों के हनन तथा लोकतंत्र पर मंडराए संकट की सजीव झलकियों को प्रदर्शित किया गया था। प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शकों को उस दौर की संवेदनशीलता, सरकार की कार्यप्रणाली और संविधान पर पड़े प्रभावों की जानकारी साक्षात्कारों, समाचार कतरनों, दस्तावेजों और दुर्लभ चित्रों के माध्यम से दी गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की नींव अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों पर आधारित होती है और आपातकाल जैसे कालखंड से हमें यह सीख मिलती है कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी नई पीढ़ी को हमारे इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं से परिचित कराती है और उन्हें जागरूक बनाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें