फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: रेलवे परिसर से बाइक चोरी, पुलिस को दी गई शिकायत

बुधवार देर शाम रेलवे पुलिस चौकी के सामने से एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित रविन्द्र कुमार ने इसकी एक शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस को देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि वह बुधवार शाम को करीबन 5 बजे के बाद जाखल से जाने वाली सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन में अपने भाई को छोड़ने आया था। जिसके चलते उसने बाइक को रेलवे पुलिस चौकी के सामने खाली पड़ी जगह के सामने खड़ा कर दिया था। जब वह अपने भाई को ट्रेन में चढ़ाकर वापस लौटा तो उसकी बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने पहले अपने स्तर पर इसकी इधर-उधर जांच की ओर इसके उपरांत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने इसे लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी राधे श्याम ने बताया की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुई बाइक को बरामद किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें