नागरिक अस्पताल में बुधवार को मंगलवार की छुट्टी के बाद ओपीडी शुरू हुई। इस दौरान पर्ची कटवाने से लेकर ओपीडी में डॉक्टर दिखाने तक मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी, हालात धक्का-मुक्की के रहे। अस्पताल में सौंदर्यीकरण के कार्य के चलते ओपीडी पर्ची नशा मुक्ति केंद्र में शेड के नीचे काटी जा रही है। मैनुअल कार्य के चलते लंबी लाइन लगी रही। इसके अलावा ब्लड बैंक में आपातकाल वार्ड और टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी होने के कारण भीड़ लगी रही। दिव्यांगों के नहीं हो पाए एक्स-रे नागरिक अस्पताल में बुधवार को फिर दिव्यांगों के एक्स-रे नहीं हो पाए। एक्स-रे मशीन न चल पाने के कारण दिव्यांगों को वापस लौटना पड़ा। अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को शिविर लगाया जाता है। इस शिविर में विशेषज्ञों के बोर्ड द्वारा दिव्यांगों की प्रतिशतता जांच की जाती है। लेकिन पिछले चार बुधवार से अस्पताल में एक्स-रे सुविधा बंद है।