फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में 22 फरवरी को 8वीं पैदल ध्वजा यात्रा

जय मां बनभौरी सेवा मण्डल की ओर से 22 फरवरी को टोहाना से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित शक्तिपीठ बनभौरी धाम के लिए 8वीं पैदल ध्वजा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मंडल के प्रधान कृष्ण गुप्ता व सचिव सुशील गोयल ने बताया कि पंचमी के दिन सुबह साढ़े चार बजे यात्रा आर्य समाज मंदिर टोहाना व दुर्गा मंदिर से होते हुए 5 कैंची चौक स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर टोहाना से रवाना होगी। यात्रा टोहाना से चलकर समैन, भीमेवाला, दनोदा व दुर्जनपुर मार्ग से होते हुए शाम को बनभौरी धाम पहुंचेगी। धाम में श्रद्धालु सुख-शांति व समृद्धि की कामना कर माता के दरबार में ध्वजा अर्पित करेंगे और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। संस्था की ओर से मार्ग में जलपान व भंडारे की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए बनभौरी से टोहाना लौटने हेतु निशुल्क बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा को नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें