टोहाला के रेलवे रोड स्थित अग्रवाल भवन में भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह नैन ने की। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों में भाग लिया तथा 4 जनवरी को टोहाना में होने वाली महापंचायत को लेकर अनाज मंडी स्थल का जायजा लिया। इस महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा की सक्रिय 15 सदस्यीय कमेटी मुख्य रूप से भाग लेगी तथा केंद्र सरकार की नई किसान नीति का विरोध किया जाएगा।