हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते दिन हिसार निवासी एसबीआई लोन अधिकारी का अपहरण व लूट के मामले का खुलासा कर दिया है। ये पूरा मामला फर्जी निकला। दरअसल इस मामले में पीड़ित बैंक लोन अधिकारी दो बहनों के हनीट्रैप का शिकार हुआ है। आरोपी महिलाओं का साथ उनके एक बेटे और उसके दोस्त ने भी दिया।