फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैथल जिला परिषद में आई ग्रांट में सात करोड़ रुपये का घोटाला, एक्सईएन व जेई सहित सात आरोपी गिरफ्तार

कोरोना महामारी के समय वर्ष 2020-2021 में सरकार की ओर से जिला परिषद के माध्यम से गांवों में सफाई के लिए जारी की गई विशेष ग्रांट के तहत सात करोड़ रुपये के घोटाले मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत एसीबी कैथल की टीम ने एक्सईएन, जेई व एक लेखाकार सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार ठेकेदारों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों में फर्जी बिल बनाकर अपने खाते में सरकारी राशि को डाला था। एसीबी ने रोहतक में कार्यरत एक्सईएन नवीन (पहले कैथल में यह एसडीओ पद पर थे), पिहोवा में कार्यरत जेई जसबीर, नारनौल में कार्यरत लेखाकार कुलवंत सहित गांव फतेहपुर निवासी ठेकेदार अभय संधू, गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग, पूंडरी निवासी अनिल और राजेश को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पिछले करीब चार साल से एसीबी की 10 टीमें जांच में जुटी हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें