फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में प्लांट में पेंट कर रहे श्रमिक को आया चक्कर, नीचे गिरने से मौत

नवीन दलाल Updated Sat, 31 May 2025 02:02 PM IST

गांव चिड़िया स्थित सीमेंट प्लांट में पेंट कार्य कर रहे एक श्रमिक को अचानक चक्कर आ गया और सीढ़ी से नीचे गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चिड़िया निवासी 40 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक इसमें बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। बता दें कि नवीन कुमार को दो संतान हैं और दोनों ही पढ़ रहे हैं। घर में नवीन ही कमाने वाला व्यक्ति था। काफी दिनों से नवीन चिड़िया स्थित एक सीमेंट प्लांट में काम करता था। शुक्रवार को वह प्लांट में सीढ़ी पर बैठकर दीवार पेंट का काम कर रहा था। इस दौरान नवीन को अचानक चक्कर और वह पेंट करते हुए जमीन पर गिर गया। यहां पर अकेला होने के कारण किसी ने उन्हें नहीं संभाला। बाद में सहकर्मियों ने देखा तो नवीन को पीजीआई लेकर गए। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद नवीन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चिड़िया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर दादरी पहुंची। बाद में टीम ने मौका मुआयना कर घटना स्थल संबंधी साक्ष्य एकत्र किए। अभी तक मृतक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें