फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में दूसरे दिन भी जारी रहा नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई स्थानों पर पीला पंजा

दादरी शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का नगर परिषद का अभियान दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। नगर परिषद ने पूरे लाव लश्कर के साथ मंगलवार को स्थानीय बस स्टैंड रोड, रविदास नगर, राव मोहल्ला आदि में अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटाए। अभियान के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर बिजली निगम के एसडीओ गौरव कुमार के अलावा काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। नगर परिषद सचिव गौरव व भवन निरीक्षक प्रवीण छिक्कारा की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान टीम ने मुख्य रूप से समाधान शिविर में आई शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़कों व रास्तों पर किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने एक तरफ किया। वहीं कुछ लोगों ने दस्तावेज होने की बात भी कही। जिस पर अधिकारियों ने शिकायत व नोटिस का हवाला देकर कार्रवाई जारी रखी। बता दें कि नगर परिषद की ओर से एक रोज पहले सोमवार को भी शहर के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाकर अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें