फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में गोपाष्टमी पर वितरित किया साढ़े 9 क्विंटल अन्नकूट

चरखी-दादरी में गोपाष्टमी पर शहर के दिल्ली बाइपास स्थित श्रीकृष्ण गोशाला सेवा सदन में अन्नकूट वितरित किया गया। इस दौरान संघ की ओर से साढ़े 9 क्विंटल प्रसाद तैयार किया गया। बता दें कि शुक्रवार शाम को प्रसाद की सामग्री तैयार की गई और अलसुबह इसे बनाने की प्रक्रिया शुरू की। सुबह 9 बजे संघ पदाधिकारियों ने हवन किया और महिलाओं ने गोमाता की पूजा की। इसके साथ ही गोशाला में गोवंश को भी चारा व भोग के तौर पर अन्नकूट खिलाया गया। इसके बाद संघ ने काउंटर लगाकर अन्नकूट वितरण शुरू किया। संघ प्रधान शिव कुमार ने बताया कि अन्नकूट में चार क्विंटल कढ़ी, दो क्विंटल मूंग, दो क्विंटल चावल, एक क्विंटल मूली भूर्जी व 50 किलोग्राम बैंगन की सब्जी बनाई गई। कार्यक्रम में नागरिकों ने गोवंश को रोटी खिलाई और अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। इनके अलावा शहर के हरिओम आश्रम में भी अन्नकूट वितरण किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें