फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर गुलजार हुआ शृंगार बाजार, चूड़ियों-कंगन और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बढ़ी मांग

चरखी दादरी। करवा चौथ को लेकर शहर के शृंगार बाजारों में रौनक बढ़ गई है। व्रत की तैयारियों में जुटी महिलाएं मैचिंग चूड़ियां, आधुनिक कंगन और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी कर रही हैं। दुकानों पर महिलाओं की भीड़ से बाजार में त्योहार का उत्साह साफ नजर आ रहा है। मैचिंग चूड़ियों का क्रेज महिलाएं अपने सूट और साड़ी से मेल खाते रंगों व डिजाइन की चूड़ियां पसंद कर रही हैं। आधुनिक कंगन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं, हार, झुमके, टॉप्स और मांगटीका जैसी आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग भी बनी हुई है। फैशन के साथ पारंपरिक शृंगार दुकानदारों के अनुसार, करवा चौथ पर महिलाएं पारंपरिक शृंगार के साथ नए फैशन को भी तरजीह देती हैं। बजट और पसंद के मुताबिक आभूषण खरीदने के लिए ग्राहक दुकानों पर पहुंच रही हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजारों की चहल-पहल बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें