फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में रावलधी में चोरों ने रात के समय हार्डवेयर स्टोर को बनाया निशाना, लाखों की नकदी व सामान चोरी

दादरी जिले के गांव रावलधी में चोरों ने मेन रोड पर स्थित एक हार्डवेयर स्टोर को रात के समय अपना निशाना बनाया। दुकान से चोर लाखों रुपये की नकदी व सामान चुरा ले गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकान संचालक प्रवीन ने बताया कि रविवार देर शाम वह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था। सोमवार अलसुबह उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। जिस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा और डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि दुकान से करीब एक लाख 45 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चुराया गया है। इसके अलावा चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए तथा उनका डीवीआर सिस्टम उखाड़ कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें