फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में विधायक अर्जुन चौटाला बोले- प्रदेश के हालात बेहद गंभीर, बेरोजगारी में नंबर एक पर है हरियाणा

आज प्रदेश के हालात बेहद गंभीर है। हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक पर है। किसी भी प्रदेश के विकास की बात की जाती है तो सबसे पहले वहां रोजगार की स्थिति देखी जाती है। हरियाणा में बेरोजगारी का सीधा सबूत यहां के सरकारी महकमों में देखा जा सकता है। सरकारी महकमों में आधे पद खाली पड़े हैं। यह बात रानिया से इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला ने मंगलवार को दादरी में पत्रकारों से बात करते हुए कही। विधायक अर्जुन चौटाला मंगलवार को दादरी स्थित इनेलो जिला कार्यालय में युवा सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्राइवेट सेक्टर के बड़े उद्योग नहीं आ रहे हैं। हालात ये हैं कि प्रदेश के युवा देश छोड़कर बाहर जाने को मजबूर हैं। इन हालातों में इनेलो प्रदेशभर के युवाओं को एकजुट करने में जुटी है ताकि प्रदेश में बदलाव लाया जा सके और युवाओं को उनका हक मिल सके। विधायक अर्जुन चौटाला ने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जजपा के नेता उन्हें व उनके पिता अभय सिंह चौटाला को निशाना बना रहे हैं, जबकि इनेलो प्रदेश के मुद्दों की बात उठा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में भी हरियाणा के हाथ खाली रहे हैं। इस बजट में पंंजाब और पश्चिम बंगाल का तो जिक्र है लेकिन हरियाणा का कोई जिक्र नहीं है। इस बजट ने हरियाणा को और अधिक कमजोर करने का काम किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें