हिमाचल प्रदेश की मंडी सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हरियाणा के चरखी दादरी पहुंची थीं। कंगना के साथ उनके परिवार के लोग भी थे। कंगना ने यहां खरीदारी की और फिर मंदिर में पूजा की। कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली, भाभी और अन्य पारिवारिक सदस्य भी थे। मंगलवार दोपहर कंगना बहन, भाभी और परिवार के अन्य लोगों के साथ खरीदारी करने दादरी पहुंचीं। शहर में लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे जबकि महिलाओं के साथ उन्होंने सेल्फी भी ली।