फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: अवैध अतिक्रमण की शिकायतों पर लिया संज्ञान, नगर परिषद ने शहर में तोड़े चबूतरे

दादरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने अब सख्ती करनी शुरू कर दी है। समाधान शिविर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नप द्वारा लगातार अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर परिषद की टीम ने दादरी के कॉलेज रोड के समीप एक गली में कई मकानों के सामने से चबूतरों को तोड़ा। इनके अलावा कीकरवासनी क्षेत्र में भी अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया। बता दें कि पिछले काफी समय से नगर परिषद को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें मिल रही थी। जिन पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को नप के भवन निरीक्षक प्रवीन छिकारा की अगुवाई में टीम जेसीबी के साथ कॉलेज रोड के समीप स्थित गली में पहुंची। यहां टीम ने मकानों के आगे बनाए चबूतरों को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा। उसके बाद कीकरवासनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें