हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने देश व धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के 420वें बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। इस दाैरान सीएम ने छबील में सेवा निभाई।