मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा और पंजाब के कलाकार मिले। नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री की मुहिम की कलाकारों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कलाकार गानों के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। पिंजौर में बन रही फिल्म सिटी के लिए भी कलाकार उत्साहित दिखे।