फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक और रैपर बादशाह ने विवादित गाने ‘टिटहरी’ पर मांगी माफी, पंचकूला पुलिस ने दर्ज की FIR

Sat, 07 Mar 2026 06:46 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

गायक आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह ने अपने विवादित गीत टिटहरी के लिए माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके बादशाह ने कहा कि जो गीत आया है उससे कई लोगों खासकर हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंची है। बादशाह ने कहा कि संबंधित गीत में महिलाओं और बेटियों के लिए वह शब्द नहीं थे, जिन्हें इस गीत के कारण ठेस पहुंची है इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा गीत के एक हिस्से में लिरिक्स के कारण लोगों को ठेस पहुंची है। खुद को हरियाणा का बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरा ऐसा उद्देश्य नहीं था कि किसी महिला या बेटी के सम्मान को ठेस पहुंचे। पंचकूला पुलिस ने उनके हाल ही में जारी गीत/वीडियो टटीरी के मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आरोपी देश छोड़कर बाहर न जा सके। इसके साथ ही पंचकूला पुलिस ने संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें