फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में पुलिस मुठभेड़: कई हत्याओं का आरोपी संजय बिरधाना ढेर, सब इंस्पेक्टर घायल

Sat, 20 Jun 2026 04:20 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

कड़ोदा-रणखंडा गांव के बीच कई हत्याओं का आरोपी बिरधाना निवासी संजय पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। क्रॉस फायरिंग में सीआईए के सब इंस्पेक्टर संयम को बाजू पर गोली लगी, जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी संजय कड़ोदा गांव में अपने साले की हत्या करने की नियत से आया था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने घेराबंदी कर उसका एनकाउंटर कर दिया। संजय के शव और घायल पुलिस कर्मी को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां घायल पुलिस कर्मी को प्राथमिक इलाज देकर एक्सरे करवाया गया। सूचना पाकर पुलिस कमिशनर डॉ. राजश्री सिंह, डीसीपी क्राइम शुभम सिंह मौके पर पहुंचे और घायल पुलिस कर्मी का हालचाल जाना। उसके बाद पुलिस कमिशनर ने घटनास्थल का भी दौरा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें