फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat Lady Psycho Killer: वकील नहीं मिलने पर रोई पूनम!, पुलिस कर रही सभी हत्याओं की जांच

हरियाणा के पानीपत और सोनीपत जिले में दो-दो बच्चों की हत्या करने वाली लेडी साइको किलर पूनम अब पानीपत की सिवाह स्थित जेल में बंद है। पानीपत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सेशन जज सुदेश कुमार शर्मा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सह सचिव वर्षा शर्मा ने शनिवार को जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान सेशन जज ने हत्या के आरोप में बंद पूनम से भी बात की और अधिवक्ता के बारे में पूछा तो वह रोने लगी। पूनम काफी देर तक फूट-फूटकर रोती रही। बताया जा रहा है कि सीजेएम ने पूनम से पूछा कि उनका कोई वकील है तो उसने वकील होने से इन्कार कर दिया। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि यदि सरकारी वकील की जरूरत होगी तो इसके लिए अवगत करा दें। तीन मासूम बच्चियों और खुद के बेटे की हत्या करने की आरोपी पूनम पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस सभी प्रकरणों की तफ्तीश में जुट गई है। सीबीआई की तर्ज पर अधिक से अधिक लोगों के बयान और परिजनों की गवाही इस केस को मजबूत बनाएगी। छह साल की विधि की हत्या के बाद चार मासूम बच्चों की हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस टीम लगातार इस प्रकरण में तफ्तीश कर रही है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें