फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद JJP का हमला, दिग्विजय चौटाला बोले- हरियाणा पेपर लीक में अव्वल

Tue, 28 Jul 2026 12:46 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने हरियाणा में पेपर लीक के मुद्दे पर राज्य सरकार और शिक्षा बोर्ड को घेरा है। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा पेपर लीक की घटनाओं में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि भविष्य के छात्र आंदोलनों को हरियाणा के मुद्दों से भी जोड़ा जाएगा। दिग्विजय ने शिक्षा बोर्ड में कथित धांधली की निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी स्टोरेज डिवाइस गायब होने के मामले की राज्यपाल से शिकायत और जरूरत पड़ने पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही। साथ ही उन्होंने 5 अगस्त को इनसो का 24वां स्थापना दिवस 'छात्र विजय दिवस' के रूप में मनाने और छात्र संघ चुनावों की बहाली के लिए नया आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें