फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Ganga Drowning: चंडीगढ़ के 4 किशोरों की कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा में डूबने से मौत

Sat, 01 Aug 2026 01:15 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरिद्वार में कांवड़ लेने गए चंडीगढ़ के चार किशोरों की गंगा में डूबने से माैत के बाद सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हरिद्वार से कांवड़ लेने गए चंडीगढ़ के 17 सदस्यीय दल के 4 नाबालिगों की मौत हुई है। मृतकों में शामिल भरत, शिवांश और नीतिश सेक्टर-30 में आसपास ही रहते थे और दोस्त थे। भवानी प्रजापति का बेटा रोहित भी इनमें शामिल था। यह सभी युवा दूसरी बार हरिद्वार में कांवड़ लेने के लिए गए थे। रोहित के छोटे भाई अमित प्रजापति ने बताया कि 30 जुलाई को कॉलोनी के करीब 17-18 युवक और किशोर ट्रेन से हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक से तीन बजे के बीच सभी गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक किशोर गहरे पानी में फंस गया। उसे बचाने के लिए रोहित गंगा में उतरा, लेकिन वहां दलदल और तेज बहाव के कारण वह भी फंस गया। अमित ने बताया कि रोहित को बचाने के लिए दो अन्य किशोर भी पानी में उतर गए। उन्हें तैरना नहीं आता था। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में चारों गहरे पानी में फंस गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें