फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का SC कार्ड: हरियाणा राज्यसभा के लिए कर्मवीर बौद्ध उम्मीदवार

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 07 Mar 2026 07:18 PM IST

हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर से अनुसूचित वर्ग के वोट बैंक में सेंध लगाने पर कांग्रेस का जोर है। कांग्रेस ने राज्य सभा के लिए अनुसूचित वर्ग से आने वाले अंबाला की मुलाना विधानसभा के निवासी कर्मवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। हाल के नजरिए से देखें तो पंजाब चुनाव सिर पर है और कांग्रेस इस चुनाव में एससी कार्ड को मजबूत करना चाहती है। पंजाब में एससी वर्ग की करीब 32 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसीलिए कांग्रेस ने यह दांव चला है। वहीं, दूसरी तरफ इस उम्मीदवारी से हरियाणा के एससी वर्ग को भी साधा गया है। संसद में एससी वर्ग से कांग्रेस के हरियाणा से दो सांसद पहले ही प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अगर कर्मवीर सिंह राज्य सभा पहुंचते हैं तो राज्य सभा में भी कांग्रेस को एससी वर्ग से एक प्रतिनिधि मिल सकेगा। अभी तक अंबाला लोकसभा से सांसद वरुण चौधरी तो सिरसा से कुमारी सैलजा हरियाणा के एससी वर्ग का प्रतिनिधित्व रही हैं। इस चाल को चलकर कांग्रेस ने आगामी समय के लिए एससी वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें