फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में देवसर चुंगी पर 23 साल पुराना 16 इंची खराब वाल्व को बदलने का काम शुरू, शनिवार को नहीं होगी शहर में पेयजल आपूर्ति

सर्दी के मौसम में मुख्य पानी की लाइनों की लीकेज कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देवसर चुंगी डिस्पोजल के समीप करीब 23 साल पुराना 16 इंची खराब वाल्व को बदलने का काम शुरू किया गया। वहीं घंटाघर बूस्टर की मुख्य लाइन की लीकेज ठीक करने को लेकर शनिवार को पुराने शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान पुराना शहर की करीब 75 हजार की आबादी को पेयजल संकट झेलना पड़ सकता है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि लीकेज ठीक होते ही पेयजल आपूर्ति नियमित रहेगी। देवसर चुंगी पुराना डिस्पोजल के समीप घंटाघर बूस्टर से आने वाली 16 इंची मुख्य पर करीब 23 साल पुराना वाल्व लीक हो गया है। जिसकी वजह से पिछले एक सप्ताह भर से हजारों लीटर स्वच्छ पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। पेयजल आपूर्ति के समय तो पानी का लाइन में प्रेशर होने की वजह से पानी सड़क पर काफी दूर तक फैल जाता है। ऐसे में देवसर चुंगी से हालुवास गेट की तरफ जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें