शहर के नया बाजार क्षेत्र में शाम सवा चार बजे अचानक ही बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने आसपास के फूल डेकोरेटरों के तीन खोखो को देखते ही देखते खाक कर डाला। इसके बार बिजली तारों में लगी आग से लपटें अन्य दुकानों तक भी पहुंची तो हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर तमाशबीनों भी भीड़ जुट गई। हादसा ट्रांसफार्मर के ओवरहिट होकर चिंगारी उठने से हुआ था। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद बिजली निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। आग की घटना से फूल डेकोरेटरों को लाखों का नुकसान हुआ है। फूल विक्रेताओं का कहना है कि खोखे ट्रांसफार्मर के काफी नजदीक थे। अचानक आग उनके खोखों तक पहुंची तो वे बचाव में कुछ नहीं कर पाए।