फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में गहराई धुंध, दृश्यता भी 20 मीटर से रही कम

मौसम में धुंध के साथ ठिठुरन बढ़ रही है। शुक्रवार की सुबह का आगाज भी घनी धुंध से हुआ। दृश्यता भी 20 मीटर से कम बनी रही। जिसकी वजह से नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। वहीं ठंड का असर आम जनजीवन पर भी पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ देवीलाल ने बताया कि इस समय ये मौसम फसलों के अनुकूल बना है। हालांकि खेतों में रात के समय सरसों को पाला से बचाव के लिए किसानों को प्रबंध करने जरूरी है वहीं सब्जी की फसलों में भी बढ़वार कम हो रही है। वहीं, शहरी जनजीवन पर भी ठंड का असर देखा जा रहा है। न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री तक पहुंच रहा है जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री से अधिक नहीं पहुंच रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें