जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी दो दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को खुली तो मरीजों की संख्या भी डेढ़ गुना बढ़ गई। बुधवार दोपहर तक जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में साढ़े 1300 से 1500 मरीज पहुंचे। अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों व पुराना उपचार पाने वाले मरीजों से भरी पड़ी थी। ओपीडी स्लीप कटवाने के लिए भी मरीजों की लंबी कतारें लगी वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी के आगे भी मरीजों की काफी भीड़ बारी आने का इंतजार करती रही। ज्यादातर मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सामान्य रोग और बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। बतांं दे कि रविवार और सोमवार को अवकाश की वजह से जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी बंद थी।