फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने शहर में निकाली जागरूकता रैली

भिवानी में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एचओडी सुरेश मलिक के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत विषय के अंतर्गत शहर में स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। दरअसल बदलता मौसम व बढ़ता प्रदूषण एक तरह समस्या बना हुआ। जिसके चलते आमजन बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, ऐसे में उनको किस तरह से ऐहतियात रखना चाहिए, इसको लेकर भी सीबीएलयू के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता का संदेश दिया है। इस मौके पर विद्यार्थियों का कहना है कि उनका एक विषय है स्वच्छ भारत, जिसके प्रैक्टिकल के माध्यम से एचओडी सुरेश मलिक के मार्गदर्शन में शहर में स्वच्छता रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास घरों की साफ सफाई रखनी चाहिए ताकि डेंगू जैसी बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा की रैली को आमजन का सहयोग मिल रहा है तथा स्वच्छता का संदेश उन तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें