फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में गली के अंदर जमा हुआ गंदा पानी, फट्टी से सीवर मेनहोल खोलने में जुटे कर्मचारी

शहर के नया बाजार क्षेत्र में ठप सीवर की वजह से मुख्य रास्ते पर ही गंदा पानी जमा हो गया है। ठप पड़े सीवर मेनहोल को बांस की फट्टी से खोलने में कर्मचारी जुटे हैं। इलाके के सीवर मेनहोल की काफी लंबे अर्से से सफाई नहीं हो पाई है जबकि गली के अंदर ही कुछ लोगों के मवेशियों का मल भी सीवरलाइन के अंदर पहुंच रहा है। जिसकी वजह से सीवरमेनहोल ठप हो गए हैं। नवरात्र के दौरान माता मंदिर की तरफ जाने का रास्ता में भी सीवर का गंदा पानी जमा हो गया है। राहगीर व वाहन चालक भी इसी गंदे पानी के दरिया को पार कर आवागमन पर मजबूर हैं। लोगों ने आक्रोश जताते हुए जल्द से जल्द समस्या समाधान की मांग उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें