फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के गांव सिंघानी में लापता शिक्षिका का शव मिलने पर हंगामा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पिछले तीन दिन से लापता निजी स्कूल की शिक्षिका मनीषा (उम्र लगभग 19 वर्ष) का शव आज गांव सिंघानी नहर के पास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर लोहारू पुलिस, डीएसपी संजीव गौड़ और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के परिजनों ने मनीषा की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। आक्रोशित परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और सिंघानी मैं बस स्टैंड पर ग्रामीणों के साथ मिलकर लोहारू, सिवानी, भिवानी और पिलानी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने, आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग पर जोर दिया। मौके पर पुलिस प्रशासन लोगों को शांत कराने और मार्ग खोलने के प्रयास में जुटा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें