फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी शहर में झमाझम बरसे बदरा, सड़कें हुईं पानी-पानी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 Jan 2026 01:22 PM IST

शहर में बुधवार दोपहर को एकाएक फिर से झमाझम बारिश हुई। हालांकि ये बारिश मात्र आधा घंटा ही चली। इस बीच शहर की सड़कें पानी पानी हो गई। लघु सचिवालय परिसर के एलआईसी रोड पर बरसाती पानी जमा हुआ वहीं जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट पर भी बरसाती पानी से जलभराव हो गया। बुधवार सुबह बारिश के साथ ग्रामीण क्षेत्र में कहीं कहीं ओलावृष्टि हुृई थी, मगर दोपहर को एक बार फिर से बारिश ने दस्तक दी। शहर के निचले इलाकों में बरसात का पानी जमा हो गया वहीं शहर के बाजारों में चल रहे नाला निर्माण काम की वजह से कीचड़ फैल गया। क्योंकि जेसीबी ने नाला की खोदाई कर मिट्टी को सड़क पर डाला हुआ था। बारिश के बाद वाहनों की आवाजाही से ये कीचड़ में तबदील हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें