फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में लोहारू के देवीलाल स्टेडियम में 77वां गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, हुई फूल ड्रेस रिहर्सल

लोहारू के देवीलाल स्टेडियम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 77वां गणतंत्र दिवस की फूल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में मुख्यातिथि डीएसपी संजीव गौड़ ने भाग लिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अंकित, खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह, विनोद बॉक्सर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया तथा परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, परेड अनुशासन, मंच संचालन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रिहर्सल का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों में विशेष उत्साह और देशभक्ति की भावना देखने को मिली। 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में बवानीखेड़ा विधायक कपूर बाल्मीकि मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। समारोह में ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें