फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: नगर परिषद दस्ते ने हांसी रोड के फुटपाथ पर हटाया अतिक्रमण

भिवानी नगर परिषद की टीम ने वीरवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हांसी रोड की फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए पीला पंजा चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर काबिज होकर फल बेचने वालों के टेंट जेसीबी से उखाड़ डाले वहीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के आगे पक्के चबूतरों को भी जेसीबी ने तोड़ डाला। इस दौरान कुछ दुकानदार अपना सामान समेटते नजर आए। नगर परिषद द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत वीरवार शाम साढ़े तीन बजे नगर परिषद तकनीकी कर्मचारियों का दस्ता हांसी गेट चौक के समीप पहुंचा। जहां शिव मंदिर के आगे फुटपाथ पर फल विक्रेताओं के टेंट को उखाड़ फेंका। इसके बाद आभूषण व्यापारी के शोरूम के आगे फुटपाथ पर चबूतरा बनाकर गमले रखे जाने की जगह को जेसीबी ने तोड़ डाला। नगर परिषद के अतिक्रमण हटाने पहुंचे दस्ते की अगुवाई कर रहे कनिष्ठ अभियंता आबिद ने बताया कि शहर में किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण ना करें और फूटपाथ को पूरी तरह से खाली रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें